• नगर मे 21, 22, 23 दिसंबर 2025 को होगा धार्मिक आस्था, संस्कृति और भक्ति का अद्वितीय संगम,
  • तीन दिवसीय रस-महोत्सव में होंगीं दही हांडी, व्याहुला उत्सव और रासामृत की रंगभरी लीलाएँ,
  • देशभर के रसिक-संत बदायूं में होंगे एकत्र-श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल का बदायूं नगर मे होगा ऐतिहासिक आयोजन

बदायूं। नगर बदायूं पहली बार उस अद्वितीय और दिव्य आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जिसका इंतज़ार वर्षों से भक्तजन करते रहे हैं। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल बदायूँपुरी के द्वारा 21 से 23 दिसंबर तक तीन दिवसीय वृंदावन रस महामहोत्सव आयोजन होने जा रहा है।जिसमें 23 दिसंबर को नगर मे ऐतिहासिक श्री तिरुपति बालाजी की भव्य श्री रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां बड़ी जोरशोर से चल रही हैं, आस्था, भक्ति और संस्कृति का यह विराट उत्सव पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है।

कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर स्वदेश केसरी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ़ प्रदीप कुमार से बिशेष बातचीत मे राधा माधव संकीर्तन मण्डल के अध्यक्ष राहुल रस्तोगी, मंत्री अंकित वैश्य, कार्यकारिणी सदस्य दीपांक रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, पीतेश गुप्ता, बिनोद मथुरिया, अनुपम कुमार पंकज शुक्ला, अनूप बैश्य, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि, ने दी जानकारी

पहला दिन – 21 दिसंबर 2025 रविवार
रूप के गोविंद ‘खिचड़ी उत्सव’- रस से भरा मंगल दिन

महोत्सव का शुभारंभ 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे होगा।
श्री रंग देवी सखी की कुंज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मधुर कंठ से श्री मिंटू मलिक जी, बरेली -रस संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे।उनके साथ भाव प्रवाहक श्री युधिष्ठिर जी बरेली से पधार रहे हैं,राधा माधव संकीर्तन मण्डल ने इस दौरान सभी भक्तों से हल्के हरे वस्त्र धारण करने का अनुरोध किया गया है।

संध्या 6 बजे से आर.के. रिज़ॉर्ट में श्री राधारमण जी का ‘रासामृत उत्सव’ आयोजित होगा, जहाँ श्री विशाखा सखी की कुंज में रास भाव, मधुर लीला और संकीर्तन का रसपान कराया जाएगा।
दिल्ली से आए स्वर-वाहक मनीष चौहान इस रस में ऊर्जा भरेंगे।

दूसरा दिन — 22 दिसंबर 2025-सोमवार
श्री हरिदास के ‘कुंज बिहारी’ प्रकटोत्सव-दही हांडी खेला का विशेष आकर्षण

प्रातः 10 बजे से वैभव लॉन में श्री हरिदास के कुंज बिहारी (प्रकट उत्सव) का आयोजन होगा।
यहीं पर प्रकट कथा, लीला-दर्शन और भाव संकीर्तन का दिव्य वातावरण बनेगा। ललिता सखी की कुंज में यह समारोह सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा- दही हांडी खेला। इस अवसर पर भक्तों से पीताम्बर वस्त्र धारण करने का निवेदन किया गया है।

शाम-22 दिसंबर : हरिवंश दुलारी ‘व्याहुला उत्सव’

संध्या 6 बजे शहर के सबसे बड़े होटल फोर लीफ में श्री हरिवंश दुलारी का व्याहुला उत्सव मनाया जाएगा।
तुंगविद्या सखी की कुंज में दिल्ली से आ रहीं निकुंज कामरा द्वारा भाव प्रवाह , राग, रास और संकीर्तन की अविरल धारा बहाने वाली है।
सभी भक्तों से व्रजभावी वैवाहिक वस्त्र पहनकर आने की अपील की गई है।

तीसरा दिन — 23 दिसंबर 2025 मंगलवार

कार्यक्रम की सबसे बड़ी ध्वजा -श्री तिरुपति बालाजी की भव्य श्री रथयात्रा,23 दिसंबर 2025-दोपहर 12 बजे विरुआ बाड़ी मंदिर से

बदायूं में पहली बार श्री तिरुपति बालाजी प्रभु अपनी दोनों पत्नियों दाएं अंग भू देवी और वाएं अंग श्रीदेवी के साथ रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे।

आयोजक मंडल के अनुसार—
जो भी भक्त तिरुपति बालाजी के रथ को अपने हाथों से खींचते हैं, उन पर श्रीदेवी व भूदेवी की अपार कृपा बरसती है। उनके जीवन में धन, भूमि-सुख और समृद्धि का वास होता है।”पूरे शहर में इस रथयात्रा का विशेष उत्साह है।
क्यों है यह कार्यक्रम ऐतिहासिक?

  • पहली बार बदायूं में वृंदावन रस परंपरा का इतना विशाल आयोजन
  • देशभर के रसिक-संत, कीर्तनकार और भक्तजन बदायूं पहुंचेंगे
  • संकीर्तन मण्डल की स्थापना के 57 वर्ष बाद यह आयोजन नगर में हो रहा है
  • मण्डल की शाखाएँ देश के 7 राज्यों के 30+ शहरों में सक्रिय हैं
  • राधारमण जी के रूप-रस-श्रृंगार का अमृत–रस पान कराने की विशेष लीला
  • धार्मिक मान्यताओं मे श्री तिरुपति बालाजी की श्री रथयात्रा किसी भी शहर के लिए होती है अत्यंत दुर्लभ सौभाग्य के पल,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here