बदायूं। “एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा” मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों की दो दिवसीय दिव्य धर्मसभा 23 व 24 जून को राजमहल गार्डन में आयोजित की जाएगी। धर्मसभा में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बाबा फुलसंदे वाले दिव्य प्रवचन देंगे।
आयोजक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बाबा फुलसंदे वालों का भव्य स्वागत आज 22 जून को सायं 4:30 बजे चंदौसी रोड स्थित भारद्वाज फर्नीचर हाउस पर किया जाएगा। यहां से स्वागत यात्रा नवादा चौराहा, जफा की कोठी, नई सराय पुलिस चौकी, गांधी ग्राउंड, इंदिरा चौक और भामाशाह चौक-पुलिस लाइन चौराहा होते हुए आवास विकास स्थित उनके आवास पहुंचेगी।
संजीव शर्मा ने जनपद के धर्मप्रेमियों से दिव्य धर्मसभा में पहुंचकर प्रवचनों का धर्मलाभ लेने की अपील की है।


























