
बिल्सी (बदायूं)। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित कारोबारी चौधरी ग्रुप की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण में सहभागिता की।
चौधरी ग्रुप के संचालक दिनेश बाबू वार्ष्णेय ने बताया कि माता रानी के आशीर्वाद से निजी धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद भोग लगाकर दोपहर 2 बजे से भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो शाम 6 बजे तक अनवरत चलता रहा।
भंडारे में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, विश्वजीत गुप्ता, विमलेश गुप्ता, चंद्रसेन माहेश्वरी, उमेश बाबू वार्ष्णेय, नरेश बाबू वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, लोकेश गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी अपनी टीम के साथ तथा तेज प्रताप सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सेवा भावना और श्रद्धा को मजबूत करते हैं।


























