
बरेली। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की मंडल इकाई बरेली द्वारा मंडलीय अधिवेशन का आयोजन जिला पंचायत के निकट स्थित द रॉयल पटियाला रेस्टोरेंट, बरेली में भव्य रूप से किया गया। अधिवेशन में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री श्री राजेंद्र गुप्ता एवं प्रांतीय संगठन मंत्री श्री टी.एन. अग्रवाल उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों की एकजुटता तथा वर्तमान समय में व्यापारिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
मंडलीय अधिवेशन में बदायूं जनपद से उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के. वी. गुप्ता के नेतृत्व में एक बदायूं के व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री श्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, प्रदेश मंत्री विनोद गुप्ता, युवा महामंत्री मयूर गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, राम किशन गुप्ता, मंडल मंत्री अनिल भारद्वाज, रोहित गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, युवा जिलाध्यक्ष श्री राहुल रावत, युवा नगर महामंत्री श्री शेखर साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
अधिवेशन के दौरान बदायूं जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी हजारीलाल गौरी शंकर सर्राफ के प्रोपराइटर श्री कमल किशोर गुप्ता को व्यापार एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उपस्थित व्यापारियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने तथा सरकार एवं प्रशासन के समक्ष व्यापारिक समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। अधिवेशन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


























