होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: शिक्षक दिवस पर गुरुकुल में शिक्षा का महत्व बताया, विद्यार्थियों का...

बिल्सी: शिक्षक दिवस पर गुरुकुल में शिक्षा का महत्व बताया, विद्यार्थियों का किया सम्मान

बिल्सी: तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित निःशुल्क आर्य संस्कार शाला गुरुकुल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा, “शिक्षा वह नेत्र है जिससे हम वह देख पाते हैं, जो सूर्य के प्रकाश से भी परे होता है। शिक्षा हमें मानव बनाती है और संस्कारी, सदाचारी, संयमी, सेवा भावी और राष्ट्रभक्त बनाती है।”

आचार्य रूप ने शिक्षक के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षक का योगदान समाज में सर्वोपरि है। उसे परमात्मा से भी प्रथम पूज्य माना गया है। शिक्षक को केवल डिग्री नहीं, बल्कि सद्गुणों से भी भरपूर होना चाहिए। एक शिक्षक को कुम्हार की तरह होना चाहिए, जो घड़े को अंदर से संवारता है और बाहर से कठोरता से ढालता है। इसी प्रकार शिक्षक को हृदय से विद्यार्थियों के प्रति स्नेह रखते हुए उन्हें अनुशासन और ताड़ना से सिखाना चाहिए।”

इस अवसर पर कुमारी तृप्ति शास्त्री ने भी शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं, जिनका निर्माण शिक्षक करते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्यम आर्य, किशन पाल आर्य, सुखवीर सिंह, राकेश आर्य, साहब सिंह, प्रश्रय आर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here