होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: प्राथमिक विद्यालय सकरी कासिमपुर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया...

बदायूं: प्राथमिक विद्यालय सकरी कासिमपुर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया गया सम्मान

बदायूं: विकास क्षेत्र कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय सकरी कासिमपुर में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों में सुनील कुमार सिंह (ARP), उमा रानी (सहायक अध्यापक), सूर्य प्रकाश (सहायक अध्यापक), और सचिन साहनी (सहायक अध्यापक) शामिल रहे ।इस दौरान बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किये गए ग्रीटिंग शिक्षिकों को भेंट किये।

शिक्षक दिवस के इस विशेष मौके पर सम्मान पाकर ARP सुनील कुमार सिंह ने गर्व महसूस करते हुए कहा, “मेरे मूल विद्यालय के बच्चों और स्टाफ द्वारा मुझे आज सम्मानित किया गया, यह वास्तव में मेरे लिए गर्व की बात है। बच्चों का यह प्यार और सम्मान ही एक शिक्षक की सबसे बड़ी दौलत है।” उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस सम्मान ने उन्हें और भी बेहतर तरीके से अपने कार्य को करने की प्रेरणा दी है।

इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित बच्चों और शिक्षकों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस की इस परंपरा की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती से हुई थी, जो एक महान शिक्षाविद और दार्शनिक थे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को समझना और समाज में शिक्षकों की भूमिका को मान्यता देना है।

शिक्षक और विद्यार्थी के बीच का रिश्ता समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने का आधार होता है। शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के हर पहलू में सफल होने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों के बीच इस खास दिन का आयोजन पूरी लगन और प्रेम के साथ किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने शिक्षकों को आदर और सम्मान देकर इस दिन को और भी यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here