


बिल्सी (बदायूं)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मां भागीरथी घाट कछला पर वृक्षारोपण कर धरती मां के संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गंगा का निर्मल प्रवाह और हरियाली से आच्छादित धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगी।
वहीं, स्थानीय एन.ए. इंटर कॉलेज में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पार्थ हॉस्पिटल चंदौसी के संचालक डॉ. बीरेश कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ सहभागिता की। इस दौरान राजा बाबू वार्ष्णेय ने पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


























