
सहसवान। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग सत्र से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ तन-मन और संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया। इसके बाद फादर्स डे पर रस्साकशी, बोरा दौड़ एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें पिता और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा ने योग के महत्व और पिताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। निदेशक अश्वनी माहेश्वरी ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश दिया।


























