होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का हुआ जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीनेशन

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का हुआ जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीनेशन

बिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैपनीज इंसेफेलाइटिस (जे.ई.) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस से होने वाले संक्रमण और मच्छर जनित वायरल बीमारी से बचाना था। इस टीकाकरण अभियान के तहत 2 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए मौजूद थे कि टीके सुरक्षित और प्रभावी ढंग से लगाए जाएं। कार्यक्रम की जानकारी पहले से ही माता-पिता को दी गई थी, जिनमें से कई अभिभावक खुद अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूल पहुंचे और स्कूल के इस प्रयास की सराहना की।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कहा, “अब दिमागी बुखार से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है, जिसमें सभी स्कूलों और माता-पिता को स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करना चाहिए। हम बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा, “दिमागी बुखार एक गंभीर बीमारी है, और टीकाकरण इसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।” उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान के दौरान डब्ल्यू.एच.ओ. से नरेंद्र कुमार, चाइल्ड केयर बदायूं से मुकेश कुमार, एम.ओ.आई.सी. सर्वेश यादव की उपस्थिति में डॉ. प्रगति पाठक, डॉ. अनुराधा, डॉ. अनिल, और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 450 बच्चों का टीकाकरण किया।

इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, समस्त स्टाफ और अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here