लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए एक अहम फैसला लिया है. जिसके मुताबिक अब राज्य के सभी अधिकारी अपने सरकारी मोबाइल (सीयूजी) नंबर पर आने वाली हर कॉल को खुद रिसीव करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आदेश से जुड़ा ट्वीट भी किया है. सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा है, फील्ड में तैनात अधिकारियों को CUG फोन दिए गए हैं, यह जनता के लिए हैं, इसे 24×7 चालू रखें। हर अधिकारी यह फोन स्वयं रिसीव करें। कतिपय कारणवश रिसीव न कर सके तो कॉल बैक करें।जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें। उनकी अपेक्षाओं-समस्याओं को सुनें। मेरिट के आधार पर उसका निराकरण करें: जनता की समस्याओं का त्वरित निदान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.समस्याग्रस्त प्रत्येक व्यक्ति के साथ मर्यादित व्यवहार करने व यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी फरियादी निराश न लौटने पाए.”

























