मुरादाबाद से मनजिंदर सिंह “विक्की” की रिपोर्ट

रामपुर: अभी अभी रामपुर शाहाबाद रामगंगा पुल पर एक तेज़रफ़्तार डंपर ने सामने से आ रही पिकअप में ज़ोरदार टक्कर मारदी ,टक्कर मारने के बाद डम्पर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे रामगंगा में जा गिरा। इस दुर्घटना में पिकअप सवार लोग घायल हो गए वहीं इस दौरान उधर से गुज़र रहे कई राहगीर 2 व्हीलर से जा रहे थे जो इस एक्सीडेंट की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लग्भग 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लोगों ने पुलिस को कॉल किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के इलाज के लिये अस्पताल भेजा है। पुल की रेलिंग तोड़ रामगंगा में गिरे डम्पर के , चालक को आई गंभीर चोट, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
मुरादाबाद के स्वदेश केसरी रिपोर्टर मनजिंदर सिंह को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस रूट पर हर दिन डंपर चालकों को बहुत ही तेजगति व अनाप शनाप तरीके से दौड़ाते देख सकते हैं जिनके कारण दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में बनी रहती, पुलिस प्रशासन को इन लोगों की लगाम कसना चाहिए जिससे लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

























