होम राज्य उत्तर प्रदेश फसलों को बचाने के लिये बेजुबानों से दरिंदगी,आये दिन सामने आ रही...

फसलों को बचाने के लिये बेजुबानों से दरिंदगी,आये दिन सामने आ रही घटनाओं से व्यथित हो -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग,

बदायूँ।फसलों को जानवरों से बचाने के लिए बेजुबान जानवरों के साथ दरिंदगी हो रही है।दरअसल लोग अपने जानवरों खुला छोड़ देते है जो एक साथ से दूसरे स्थान में किसानों की फसलों को चोपट करते है। अपनी फसलों को इन जानवरों से बचाने के लिए अक्सर लोग उनके साथ यह दरिंदगी करते है। हालांकि न तो किसानों को जल्द इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही हे।अधिकांश लोग जब जानवर दूध देना बंद कर देता है तो उसे छोड़ देते है और वे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते है।इसी नुकसान को बचाने के चलते किसानों ने इन बेजुबान जानवरों पर दरिंदगी की इंतहा कर दी है,

बदायूँ के पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने इस दरिन्दगी के खिलाफ आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री को फ़ोटो सलंग्न करते हुए पत्र लिख कर इसके जिम्मेदार के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है,इससे पूर्व भी विकेंद्र ने मुख्यमंत्री को इस बारे में कई बार मय फ़ोटो अवगत कराया गया है और हर बार शासन ने बदायूँ प्रशासन को इसके खिलाफ संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही का आदेश भी दिया गया है। लेकिन इसके बाबजूद भी बदायूँ प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही जिसके कारण बेजुबान जानबरों को न्याय नहीं मिल पा रहा है और लगातार किसानों द्वारा खेतों में लगाये गए ब्लेड वाले तारकशी के चलते गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

स्वदेश केसरी न्यूज़ अपने पाठकों से अपील करता है कि नीचे दिए गए फ़ोटो में दरिंदगी को देखकर आप सब भी इसे रोकने के लिये विकेंद्र शर्मा की इस मुहिम में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इन बेजुबान जानबरों की पीड़ा को देखते हुए आगे आकर इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवाज़ उठायें साथ ही मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की मांग का समर्थन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here