लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से लगातार बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। कुशीनगर के जिलाधिकारी रहे एस राजलिंगम को वाराणसी का डीएम बनाया गया है।



पीसीएस अफसर ऋतु पुनिया को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। ऋतु पुनिया अब तक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूं के पद पर कार्यरत थीं।उनके स्थान पर बरेली के एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह को बदायूं भेजा। ऋतु पूनिया बदायूं में दो साल से ज्यादा समय से तैनात थी।
उनके कार्यकाल में पालिकाओं व नगर पंचायतों में विकास के सर्वाधिक काम हुये। नहीं मिलावटखोरों के खिलाफ उन्होंने सख्ती दिखायी। दो साल में मिलावटखोरों के खिलाफ सर्वाधिक केस दर्ज किये, ओर उनके ऊपर जुर्माना लगाया। इसी तरह गुंडा एक्ट की कर्रवाई भी लगातार जारी रही। मूलरूप से बागपत की रहने वाली ऋतु पूनिया इससे पहले पीलीभीत से बदायूं आयीं थी। यह उनका बरेली मंडल में तीसरा तबादला है।
इसके अलावा राकेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), श्रावस्ती के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, बरेली के पद पर तैनाती दी गई है। राकेश कुमार गुप्ता अब तक उपजिलाधिकारी, पीलीभीत के पद पर कार्यरत थे।
कौशल राज शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ आईएएस राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाया गया है वो अभी तक प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के पद पर तैनात थे। वहीं वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ बनाया गया है। प्रयागराज मंडल के आयुक्त संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल, कौशल राज शर्मा को आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
5 जिलों के डीएम बदले
वहीं उन्नाव के डीएम रहे रविंद्र कुमार -I को कुशीनगर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस अपूर्वा दुबे को उन्नाव का डीएम बनाया गया है। अबतक अपूर्वा दुबे फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी पद पर तैनात थीं। इसी क्रम में बलरामपुर की जिलाधिकारी रहीं आईएएस श्रुति को फतेहपुर जिले का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।
ये आईएएस भी हुए इधर से उधर
आईएएस सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। मृदुल चौधरी को परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ, आईएएस सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग उप्र लखनऊ, होमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बनाया गया है।
20 PCS अफसरों के भी हुए तबादले
पूजा अग्निहोत्री उपनिदेशक पर्यटन लखनऊ, गौरव शुक्ला उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ, नंदलाल सिंह संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास उप्र लखनऊ, सचिन कुमार सिंह कुलसचिव एकेटीयू लखनऊ, ऋतु पुनिया एडीएम प्रशासन बरेली, विजय कुमार सिंह एडीएम प्रशासन बदायूं समेत 20 पीसीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं।


























