लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। भवानी सिंह बीते दिनों में कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सोमवार को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के अस्पताल ले जाया गया। जहां आज उनका निधन हो गया।
जेपी नड्डा ने ट्विटर पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति !”
बदायूँ से था वेहद लगाव
बदायूँ से लगे अलापुर कस्बे के पंडित शारदाकांत(जिलामहामंत्री भाजपा)के परिवार से था वेहद लगाव,वहीं बदायूँ में भवानी सिंह के निधन की खबर से बदायूँ भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है,भाजपा नेताओं ने कहा भवानी सिंह के निधन से भाजपा को हुई अपूर्णीय क्षति।