होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु गोविंद सिंह...

बदायूं में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर विशेष कीर्तन दरबार आयोजित

बदायूं। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आज गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला, बदायूं में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजूरी रागी जाता भाई परमजीत सिंह और प्रभजोत सिंह जी ने आसा दी वार का कीर्तन गायन किया।

इसके बाद चंडीगढ़ से पधारे रागी भाई तबनीत सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया और गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शब्द गाया, “तुम हो सब राजन के राजा, आप पर आप गरीब नवाजा।”

मंच का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी ने किया। कीर्तन दरबार के समापन के बाद सभी संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।

सरदार गुरदीप सिंह जी ने बताया कि इसी प्रकार आज शाम को भी विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जो शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। उन्होंने सभी संगत से अपील की है कि वे शाम के दीवान में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here