होम राज्य उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन बिल्सी के वार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू, उम्मीदवारों ने दाखिल...

बार एसोसिएशन बिल्सी के वार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू, उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

बिल्सी। बार एसोसिएशन बिल्सी के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मुनीश कुमार सक्सेना और एडवोकेट मुकेश कुमार सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। महासचिव पद के लिए एडवोकेट वागीश महेश्वरी और एडवोकेट विजेंद्र भान सिंह मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट हेमेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एडवोकेट सोमपाल सिंह, सहसचिव के लिए एडवोकेट विपिन कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट श्री राम, कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट देव सिंह और ऑडिटर पद के लिए एडवोकेट संदीप सक्सेना ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट रामनाथ शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 7 जनवरी को की जाएगी और चुनाव 15 जनवरी को तहसील परिसर में आयोजित होगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है और प्रचार-प्रसार भी शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here