होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: मानव सेवा का अनूठा उदाहरण बनी मां अन्नपूर्णा रसोई, सचिव अरविंद...

बिल्सी: मानव सेवा का अनूठा उदाहरण बनी मां अन्नपूर्णा रसोई, सचिव अरविंद सिंह चौहान ने की सेवा

बिल्सी। नगर में मानव सेवा को समर्पित मां अन्नपूर्णा रसोई पर शुक्रवार को स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अरविंद सिंह चौहान ने स्टाफ के साथ सेवा की। इस अवसर पर रसोई के संचालक नवरत्न वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय, जीतू गौरव वार्ष्णेय, गिरिराज किशोर वार्ष्णेय और जोली ने रसोई का भोग लगवाकर प्रसाद वितरण में सहयोग दिया।

सचिव अरविंद सिंह चौहान ने कहा, “भूखे को अन्न और प्यासे को पानी समर्पित अन्नपूर्णा रसोई में सेवा करके मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह एक पवित्र कार्य है जो समाज में सकारात्मकता का संचार करता है।”

कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, मंडी समिति के निरीक्षक आशुतोष कुमार, भवानी शंकर माथुर, वैभव माथुर, पंडित राकेश शर्मा, धीरज माहेश्वरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here