बडायूँ। सीकर, राजस्थान स्थित बाबा खाटू श्याम के दर्शन हेतु बरेली डिपो ने बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा होते हुए खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बरेली डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज के अनुसार, यह बस बरेली से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और बदायूं 3:30 बजे, कासगंज 5:00 बजे पहुंचेगी। मथुरा, बालाजी, और जयपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:00 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी। वापसी में यह बस खाटू श्याम से अपराह्न 1:00 बजे प्रस्थान करेगी।

























