होम राज्य उत्तर प्रदेश म्याऊं ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए परामर्श...

म्याऊं ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए परामर्श कार्यक्रम सम्पन्न

बदायूँ 4 अक्टूबर समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी म्याऊं, श्री लक्ष्मी नारायण जी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एआरपी श्री नरेश अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से साफ-सुथरी ड्रेस में विद्यालय भेजें, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम के दौरान एलिम्को कैंप के पंपलेट वितरित किए गए और सभी को इस कैंप में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्पेशल एजुकेटर अरुण कुमार ने जानकारी दी कि एलिम्को कैंप 5 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:00 बजे से ब्लॉक संसाधन केंद्र, समरेर में आयोजित होगा। इस कैंप में भाग लेने के लिए दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, और ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधि द्वारा आय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, स्पेशल एजुकेटर राजीव कुमार ने दिव्यांग बच्चों के लिए आरपीडब्ल्यूडी (RPWD) अधिनियम और शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के बारे में जागरूकता फैलाई। स्पेशल एजुकेटर आशीष सिंह यादव ने सीपी (सेरेब्रल पाल्सी) से ग्रस्त बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और अभ्यास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एबीआरसी श्रीमती कमलेश ने किया, जिन्होंने दिव्यांग बच्चों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग देओल, सुनील और अहबाब का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और अभिभावकों को भोजन पैकेट वितरित किए गए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here