होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: लेखपालों का धरना तीसरे दिन एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त,...

बिल्सी: लेखपालों का धरना तीसरे दिन एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त, मांगों के जल्द समाधान का दिया आश्वासन,

बिल्सी, 3 अक्टूबर: तहसील बिल्सी में लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के आवाहन पर विभिन्न मांगों को लेकर जारी लेखपालों का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन समाप्त हो गया। एसडीएम रिपु दमन सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर लेखपालों की मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया गया।

आज शाम 5 बजे एसडीएम रिपु दमन सिंह और तहसीलदार राहुल गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे और लेखपालों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसडीएम ने लेखपालों को समय से वेतन दिलाने, निलंबित चल रहे लेखपाल कमल सिंह की शीघ्र बहाली और पिछले तीन माह से रुके दो लेखपालों का वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, तहसीलदार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की जांच कराकर समाधान कराने का भी वादा किया।

इस अवसर पर लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष भोजराज सिंह, तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंत्री विजेंद्र पाल सिंह, हरिओम सिंह, अनुराग मणि त्रिपाठी, गरिमा सिंह, दिव्या भारती, संजय तोमर सहित सभी तहसील लेखपाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here