होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जनपदीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन,

बिल्सी: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जनपदीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन,

बिल्सी, 3 अक्टूबर: आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय जनपदीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग की अंडर-14, 17, और 19 श्रेणियों के छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की टीम विजेता रही, जबकि उपविजेता का खिताब राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने हासिल किया।

जूनियर वर्ग में मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज की टीम विजेता बनी और आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी की टीम उपविजेता रही। सब-जूनियर वर्ग में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुमन रानी, खेल शिक्षिका नीलम सागर, किरण वर्मा, प्रमिला अजय पटेल सहित कई जनपद स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here