होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में गणेश शोभायात्रा के साथ प्राचीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ,

बिल्सी में गणेश शोभायात्रा के साथ प्राचीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ,

बिल्सी, 3 अक्टूबर: श्री गौशाला रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्राचीन रामलीला महोत्सव का आज भव्य गणेश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। शाम 5 बजे रामलीला स्थल से शुरू हुई गणेश शोभायात्रा का विधिवत पूजन किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार, अटल चौक, बालाजी तिराहा होते हुए देर शाम रामलीला ग्राउंड पर विसर्जित की गई।

इस शोभायात्रा में कमेटी के जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय ‘नेताजी’, विनोद पालीवाल, मेला मीडिया प्रभारी अखिल मालपानी, और सिटी इंचार्ज अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here