होम राज्य Rahul called Uddhav regarding seat sharing. | राहुल ने सीट शेयरिंग को...

Rahul called Uddhav regarding seat sharing. | राहुल ने सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव को फोन किया: 1 घंटे बात की; मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर दोनों पार्टियां अड़ी

नई दिल्ली/मुंबई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A में शामिल शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे से बातचीत की। राहुल ने गुरुवार (22 फरवरी) को उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। उद्धव ठाकरे ​​​​​​​की शिवसेना, शरद पवार की NCP और कांग्रेस महा विकास अघाडी अलायंस का हिस्सा हैं। तीनों पार्टियों के बीच 40 पर सहमति बन गई है। 8 सीटों पर मामला अटका हुआ है।

इसमें छह सीटें मुंबई की हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस छह में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है।

हालांकि, उद्धव ठाकरे कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिनमें चार मुंबई की सीटें हैं। इनमें मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल शामिल हैं।

शिवसेना (तब अविभाजित थी) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा थी। इनमें से 18 पर जीत हासिल की, जिसमें मुंबई की तीन सीटें शामिल थीं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here