11:36 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
शंखवादन से पीएम का स्वागत
सीरगोवर्धन में शंखवादन से पीएम का स्वागत हुआ। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो तीसरी बार संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन पहुंचे। यहां जनरल सेक्रेटरी सतपाल बिरदी ने गुरु दरबार की तरफ से पीएम मोदी को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
11:33 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
पीएम ने लोगों का किया अभिवादन
पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर से निकलकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोग काफी उत्साहित दिखे।
11:23 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
रविदास मंदिर पहुंचे पीएम
पीएम मोदी सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद हैं। जैसे ही पीएम का काफिला मंदिर पहुंचा आसपास मौजूद सभी लोग रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय जय गुरु देव धन गुरु देव का उद्घोष करने लगे। पीएम ने मंदिर से निकलकर सभी का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

11:15 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
बीएचयू में काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता टीम के सभी विजेताओं को पीएम मोदी ने सम्मानित किया। इसके बाद वे बीएचयू से रवाना हुए।
11:13 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : PM मोदी
बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

11:08 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
आपके साथ फोटो लेने की इच्छा है: पीएम मोदी
बहुत लोगों की इच्छा होती है मेरे साथ फोटो लेने की, लेकिन आज मेरा मन है आपके साथ फोटो लेने की। लेकिन मैं जब तक यहां से जाता नहीं हूं किसी को खड़े नहीं होना है। ठीक है! मैं यहां से पीछे आऊंगा। हमारे सारे फोटोग्राफर मंच पर आ जाएंगे। सारे फोटो हम ले जाएंगे, आपका क्या होगा क्या होगा। आपको बताएंगे… आप नमो ऐप पर जाएंगे। अपने मोबाइल पर डाउनलोड कीजिए और एक बटन दबाएंगे तो मेरे साथ कहीं पर भी जितनी भी फोटो आपकी निकली है सब आपके पास एआई के द्वारा आ जाएगी।
10:56 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
देश सफलता के नए कीर्तिमान करेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा काशी के बाद अब अयोध्या भी निखर रहा है। जिस तरह वेदों का पाठ काशी में होता है इस संस्कृत में हमें कांची में सुनाई देना पड़ता है, जिन्होंने हजारों वर्षों से भारत को राष्ट्र के रूप में एक बनाए रखा है। अगले पांच वर्षों में देश सफलता के नए कीर्तिमान करेगा। यह मोदी की गारंटी है। गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
10:55 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
पीएम का संबोधन जारी
वाराणसी में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 10 वर्षों में विकास ने काशी को सींचा। बोले कि मैंने कहा था काशी विश्वनाथ धाम देश को निर्णायक भविष्य की ओर ले जाने के लिए फिर से राष्ट्रीय भूमिका में लौट रहा है। परिसर में देश भर के विद्वान आ रहे हैं।
10:34 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
पीएम की गाड़ी के सामने आया कुत्ता
पीएम की गाड़ी के ठीक सामने कुत्ता आया। कुत्ते की वजह से गाड़ी की रफ्तार कम हुई। यह मामला लोगों में काफी चर्चा का विषय बना रहा।

10:19 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
नेवादा से ककरमत्ता पुल तक लगा जाम
पीएम का काफिला बढ़ा और आवागमन शुरू हुआ तो नेवादा से ककरमत्ता पुल तक भीषण जाम लग गया है। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

10:19 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पीएम मोदी के दौरे से पहले, भेलूपुर एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि ‘हर जगह चाहे वह मंदिर हो, स्वतंत्रता भवन हो या पार्क, उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ सीएपीएफ के जवान भी तैनात हैं। कुछ स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है, हम यह सुनिश्चित करने के लिए भक्तों को नियंत्रित करेंगे कि चीजें सुचारू रूप से चलती रहें’
#घड़ी | वाराणसी, यूपी: संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पीएम मोदी के दौरे से पहले, भेलूपुर एसीपी अतुल अंजान कहते हैं, “हर जगह चाहे वह मंदिर हो, स्वतंत्रता भवन हो या पार्क, उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ सीएपीएफ के जवान भी तैनात हैं।” … pic.twitter.com/mGRQqnd7VK
– एएनआई (@ANI) 23 फ़रवरी 2024
10:13 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
बीएचयू स्वतंत्रता भवन पहुंचे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी बीएचयू स्वतंत्रता भवन पहुंच गए हैं। यहां शंखध्वनि से पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया।
10:07 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
बीएचयू की ओर बढ़ा पीएम का काफिला
पीएम मोदी का काफिला सुंदरपुर से बीएचयू की ओर बढ़ गया है। पीएम मोदी यहां स्वतंत्रता भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही संस्कृत विद्यालय के बटुकों को वस्त्र, पुस्तिका और वाद्ययंत्रों का किट देंगे।

10:01 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
बीएचयू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में पीएम के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी पास की जांच कर प्रवेश दिया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
09:41 पूर्वाह्न, 23-फरवरी-2024
PM Modi Varanasi Visit Live: सीरगोवर्धन में पीएम मोदी बोले, भाजपा सरकार संत रविदास के संकल्पों को पूरा कर रही
पीएम के आगमन को लेकर बीएचयू परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां पीएम का पल-पल इंतजार हो रहा है। पीएम मोदी बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय के बटुकों को वस्त्र, पुस्तिका और वाद्ययंत्रों का किट देंगे।
#घड़ी | वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्ण अमूल बनास डेयरी प्लांट के उद्घाटन से पहले तैयारियां चल रही हैं। pic.twitter.com/pLehcNGp37
– एएनआई (@ANI) 23 फ़रवरी 2024

























