
बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
योगाचार्य सर्वेश पाठक ने विद्यार्थियों एवं आचार्यों को भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जयी, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं ओम उच्चारण का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक क्रिया है, जो शरीर और मन को स्वस्थ, शांत एवं ऊर्जावान बनाती है।
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने योगाचार्य का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय सहित आचार्य परिवार मौजूद रहा।


























