

बिल्सी। ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार के अवसर पर बिल्सी नगर के प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया उत्सव,
मंगलवार सुबह हनुमान जी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेशी केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय ने परिवार सहित बाबा हनुमान जी को चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया।
इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों ने ललित मोहन वार्ष्णेय व उनके परिवार को पटका एवं हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नवरत्न वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, करुणा वार्ष्णेय, लक्ष्मी गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, शिखर वार्ष्णेय, देवेंद्र शर्मा (पुजारी) सहित समिति के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


























