होम राज्य उत्तर प्रदेश 84 घंटा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बड़ा मंगल पर्व,फूलों से...

84 घंटा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बड़ा मंगल पर्व,फूलों से सजा दरबार, जयकारों से गूंजा मंदिर,हनुमान चालीसा व महाआरती के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास पहला बड़ा मंगल,

बदायूं। शहर के सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

मंदिर परिसर को बेला के फूलों की आकर्षक लड़ियों से सजाकर भव्य फूल बंगला तैयार किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रातःकाल श्री हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ाकर नवीन वस्त्र व आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं का भोग लगाया गया।

मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमान जी कलयुग के जागृत देव हैं और उनकी कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल के दिन ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन हुआ था, इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। फूल बंगला एवं श्रृंगार की व्यवस्था सुमित रस्तोगी द्वारा कराई गई।इस दौरान “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

शाम 7:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जायेगा और महाआरती उतारी जाएगी ।

कार्यक्रम में राजकुमार सिंह सेंगर, राम गोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, वंश मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, शिवम देवल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here