बिल्सी। शुक्रवार को नगर के नारायण ग्रीन हाउस में ‘‘संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026’’ के अंतर्गत विधानसभा बिल्सी क्षेत्र में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक हरीश शाक्य तथा चेयरमैन ज्ञान देवी सागर मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में सर्व समाज के संभ्रांत व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल रहा।

संगोष्ठी में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद बिल्सी ओम प्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, विनय कुमार सागर, तेजस्वी सागर, दीपक वाल्मीकि, सुरेश सागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकता, समानता व जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here