होम राज्य उत्तर प्रदेश ककोड़ा में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन का सम्मान सम्मेलन, युवाओं को मिले...

ककोड़ा में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन का सम्मान सम्मेलन, युवाओं को मिले प्रमाण पत्र, विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने किया सम्मान,

बदायूं। जनपद के कादरचौक क्षेत्र के ग्राम काकोड़ा में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन द्वारा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मेंद्र शाक्य रहे। उनके साथ कादरचौक सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश राठौर एवं उझानी के ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अन्य अतिथियों ने भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य ने सभी सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

संगठन के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, जितेंद्र शाक्य, अंकित यादव, जिला महामंत्री गजेंद्र शाक्य, हरिओम राजपूत सहित विभिन्न विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। संगठन का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here