होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, बच्चों को...

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके,

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में छात्रों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहना और सही बचाव उपायों की जानकारी देना रहा।

पीटीआई विश्वदीपक शर्मा ने ‘PASS तकनीक’ (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) के माध्यम से अग्निशामक यंत्र के उपयोग की जानकारी दी। वहीं नन्हे बच्चों को ‘झुकें और सुरक्षित निकलें’ गतिविधि के जरिए धुएं में सुरक्षित बाहर निकलने का अभ्यास कराया गया।

डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने शॉर्ट सर्किट से बचाव और घरों में अग्निशामक यंत्र रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मॉक ड्रिल में बच्चों ने स्वयं आग बुझाने का अनुभव भी प्राप्त किया।

इस दौरान एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, सी.के. शर्मा, परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, अनामिका सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here