बदायूं। शनिवार को मालवीय आवास पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विभाग संगठन मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में कथित जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरोध में किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व देश की सामाजिक संरचना और आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहे हैं।

जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि समाज की आस्था और संस्कृति पर संगठित रूप से प्रहार किए जा रहे हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। वहीं प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संजीव प्रजापति ने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

मातृ शक्ति संयोजिका प्रतिभा गुप्ता ने अवैध कब्जों को हटाने, जबरन धर्मांतरण व शोषण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई।

इस मौके पर जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, महेशा सिंह, डीएन शर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, नीरज कोचर, अरविंद अग्रवाल, नीरज शर्मा, राजेश बाबू, राजीव साहू, अचल सक्सेना, आरके उपाध्याय, राजेश सपरा, मयूर गुप्ता, राजीव जौहरी, मनोज राघव, अरुल प्रताप सिंह, अवनीश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here