




चंदौसी: श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट (रजि.) का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आज चंदौसी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक चली, जिसमें कुल 885 सदस्यों में से 799 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान समाप्त होने के लगभग एक घंटे बाद रामबाग परिसर में मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है। चुनाव में प्रधान पद के साथ-साथ 6 पदाधिकारी और 25 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जा रहा है।
इस चुनाव में उप प्रधान पद के लिए दीपक गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं, जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है और परिणाम सुबह तक आने की संभावना जताई जा रही है।चुनाव के दौरान पूरे समय शांति और व्यवस्था बनी रही, जिससे यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।


























