बिल्सी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर बिल्सी में सोमवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ला नंबर 5 स्थित अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से बाईपास होते हुए मोहल्ला साहबगंज, मुख्य बाजार, थाना मोड़, अटल चौक और बालाजी तिराहा होते हुए पूरे नगर में भ्रमण करती रही। इस दौरान बाबा साहेब के चित्रों के साथ-साथ विभिन्न महापुरुषों की आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।

यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए, जो डीजे की धुनों पर ‘जय भीम’ के नारों के साथ बाबा साहेब का गुणगान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगर पालिका कार्यालय के पास विधायक हरीश शाक्य, पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इसी क्रम में जैन समाज के अध्यक्ष टीटू जैन, सभासद उमेश बाबू एवं उनके साथियों द्वारा नूर मियां राजा के प्रतिष्ठान पर श्रद्धालुओं के लिए पानी और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।शोभायात्रा में तेजेंद्र सागर ‘नेताजी’ सहित अंबेडकर शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र से आए हजारों पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here