बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। कथा के समापन अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथा के अंतिम दिन आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक रामनरेश चेतन ने सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मृंगाक जैन टीटू, प्रशांत जैन, पप्पू सिंह, पदम सिंह, ओमपाल सिंह प्रधान, सोनू यादव, कुंवरपाल सिंह, सत्यवान सिंह, लकी यादव सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजकों की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here