बिल्सी। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में डॉ. विवेक चौहान को बदायूं जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ।
क्षत्रिय समाज में डॉ. चौहान की नियुक्ति पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए समाज की सेवा को समर्पित रहने की बात कही।


























