चंदौसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप चंदौसी वेस्ट द्वारा बहजोई रोड स्थित फ्रेसप्रेसो रेस्टोरेंट में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनेश वार्ष्णेय एवं रितु गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत जायंट्स प्रार्थना की गई।
चौधरी विवेक कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण मानव जीवन के लिए अनिवार्य है। वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलन उत्पन्न हो रहा है, जिसे रोकने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
प्रवीन अग्रवाल ने जलवायु परिवर्तन को गंभीर खतरा बताते हुए सभी से पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग की अपील की।
संजीव गुप्ता ने प्लास्टिक व पेस्टीसाइड के प्रयोग से बचने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का सुझाव दिया।
डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता ने ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रकृति से संतुलन ही धरती को बचाने का सबसे उत्तम उपाय है।
डॉ. मनीष गुप्ता ने प्रकृति के प्रति कर्तव्यों को निभाने और वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
भुवनेश वार्ष्णेय और मुनीश जिंदल ने प्लास्टिक थैलियों के उत्पादन पर रोक लगाने की मांग की।
गोष्ठी का संचालन कृष्ण औतार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अनुराग भार्गव, संजय गोयल, पीसी राय, मोहित वार्ष्णेय, मुनीश जिंदल, विनेश वार्ष्णेय, रितु गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पर्यावरण दिवस पर यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में स्थानीय स्तर पर सार्थक पहल मानी जा रही है।


























