होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: श्री श्याम सेवा मंडल की निशान यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं...

बिल्सी: श्री श्याम सेवा मंडल की निशान यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

बिल्सी: श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में निकाली गई श्री श्याम फाग निशान यात्रा का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए, और भक्तों ने फूल बरसाकर यात्रा का अभिनंदन किया।

भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा
निशान यात्रा की शुरुआत सुबह 9:00 बजे श्री श्याम भवन, निकट सब्जी मंडी से हुई। यात्रा अटल चौक, मुख्य बाजार, बालाजी तिराहा, उझानी स्टैंड स्थित गल्ला मंडी होते हुए दोपहर बाद राजा बाबू राइस मिल पहुंची। यहां मिल संचालक डॉ. राजा बाबू वार्ष्णेय ने श्रद्धालुओं को अल्पाहार कराया

गुरुजी का आशीर्वाद, रंग-गुलाल की मस्ती
यात्रा में गुरुजी विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया पैदल चलकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। श्रद्धालु गुलाल उड़ाकर होली की मस्ती में डूबे नजर आए। समिति की महिला सदस्य भी भक्ति भाव से निशान उठाए चल रही थीं।

खाटू श्याम मंदिर में हुआ विसर्जन, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल
निशान यात्रा उझानी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई, जहां भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर में जगह-जगह भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here