होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बिजली घर रोड की सड़क बनी तालाब, जलभराव से आवागमन बाधित

बिल्सी: बिजली घर रोड की सड़क बनी तालाब, जलभराव से आवागमन बाधित

बिल्सी: नगर के बिजली घर रोड स्थित बदायूं स्टैंड हाईवे को जाने वाला रास्ता पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते तालाब में तब्दील हो चुका है। सड़क पर लगातार जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

80% सड़कें जर्जर, जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं
नगर पालिका क्षेत्र की लगभग 80% सड़कें वर्षों से मरम्मत न होने के कारण खस्ताहाल हो चुकी हैं। खासतौर पर सहकारी बैंक चौराहा से बिजली घर जाने वाले मार्ग पर पानी की निकासी न होने से सड़क पर हमेशा जलभराव बना रहता है। यह सड़क बदायूं मुख्यालय, बिसौली और कासगंज जाने के लिए मुख्य मार्ग है, जिससे हजारों लोगों को इस तालाबनुमा सड़क से गुजरना पड़ता है।

विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव, करंट का खतरा
इस मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र भी स्थित है, जहां हमेशा गंदे पानी के जमा होने से करंट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

नगरवासियों की शिकायत को किया अनदेखा
नगरवासियों ने इस समस्या को लेकर पालिका प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोग प्रशासन की उदासीनता से नाराज हैं और जल्द से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here