बिल्सी: नगर पालिका परिषद, बिल्सी के सभागार में वार्षिक बजट 2025-26 की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 26 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सभासदों ने रखे विकास कार्यों के प्रस्ताव
बैठक के दौरान उपस्थित सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में अति आवश्यक कार्यों को कराने के प्रस्ताव रखे। इनमें सड़क निर्माण, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सुधार जैसे कई मुद्दे शामिल रहे।
बैठक में नगर के प्रमुख अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में बिल्सी विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।
बैठक शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


























