होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: चकबंदी कार्यालय का पेशकार...

बिसौली में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: चकबंदी कार्यालय का पेशकार ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, चकबंदी अधिकारी फरार

बिसौली: तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने आज चकबंदी कार्यालय के पेशकार को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौली का है, जहां जमीन विवाद को लेकर रिश्वत मांगी जा रही थी।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम सिठौली निवासी अजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां मंजुल की जमीन को नवीनपर्ती में दर्ज कर दिया गया है। जबकि उच्च न्यायालय ने इस जमीन को मंजुल के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन करने के लिए चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी।

कैसे हुई कार्रवाई?

एंटी करप्शन टीम के सीओ यशपाल सिंह ने शिकायत की जांच के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अनुमति से ट्रैप लगाया। जैसे ही चकबंदी कार्यालय के पेशकार रामनरेश ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया

चकबंदी अधिकारी फरार, मुकदमा दर्ज

  • टीम का कहना है कि रिश्वत चकबंदी अधिकारी के इशारे पर ली गई थी।
  • जब गिरफ्तारी हुई, तो चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह मौके से फरार हो गए
  • आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बिसौली में हड़कंप, होगी कड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई से बिसौली तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी अधिकारी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here