बिल्सी: नगर में आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर सेवा समिति द्वारा दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। समिति इस पुनीत कार्य के लिए पूरी तैयारी कर रही है और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इन कन्याओं का होगा विवाह
समिति के सदस्य कुलदीप वार्ष्णेय ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में आयुष्मति विनेश वती (पुत्री उमर लाल शाक्य, निवासी सहसपुर) तथा आयुष्मति अंजलि (पुत्री वेद प्रकाश, निवासी ग्राम नागरझूना) का विवाह संपन्न होगा।
यहां होंगे विवाह कार्यक्रम
- मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में समस्त वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी।
- वर पक्ष के ठहरने की व्यवस्था तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में की गई है।
समिति ने नगरवासियों से की अपील
श्री महाकालेश्वर सेवा समिति ने नगर के श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दें और इस पुण्य कार्य में सहयोग करें।
समाजसेवा में आगे बढ़ रही समिति
बिल्सी में समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली श्री महाकालेश्वर सेवा समिति हर वर्ष इस तरह के आयोजन करती है। समिति के इस प्रयास की नगर में सराहना हो रही है।


























