होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में लूटपाट करने वाला बाइकर्स गैंग बेनकाब: दो बदमाश गिरफ्तार, दो...

बदायूं में लूटपाट करने वाला बाइकर्स गैंग बेनकाब: दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

बदायूं। जिले में राह चलते लोगों से असलहे के बल पर लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में एक बदायूं और दूसरा हरदोई का निवासी है। गैंग के दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

दो लूट की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट हुई

बाइकर्स गैंग ने 16 जनवरी की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्यूबवेल ऑपरेटर से लूटपाट की थी। इसके बाद अलापुर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों से भी असलहे के बल पर लूट को अंजाम दिया था। इन दोनों वारदातों में बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूटे थे

एसओजी और सर्विलांस टीम ने पकड़ा

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस और अलापुर थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम इस गैंग की तलाश में लग गई। लगातार जांच और छानबीन के बाद गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार बदमाशों के नाम और बरामदगी

पकड़े गए बदमाशों की पहचान कालीचरन यादव निवासी गांव दरियापुर, थाना मुजरिया और रवि उर्फ राम सच्चे निवासी गांव कुर्रिया, थाना सवायजपुर, हरदोई के रूप में हुई है। इनके पास से तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद की गई है।

दो आरोपी अभी भी फरार

एसएचओ अलापुर धनंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के बारे में पुलिस को कुछ अहम सुराग दिए हैं। पुलिस जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस इस गैंग से जुड़ी अन्य घटनाओं की भी तहकीकात कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here