होम राज्य उत्तर प्रदेश ठंड में जरूरतमंदों के लिए वागीश पाठक ने भेजे कंबल, पूर्व विधायक...

ठंड में जरूरतमंदों के लिए वागीश पाठक ने भेजे कंबल, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने जिलाधिकारी को किए भेंट,

बदायूं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक ने जिले में कंबल वितरण के लिए सहायता भेजी। उनके द्वारा भेजे गए कंबलों को पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक एवं उनके अनुज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक ने जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को उनके कार्यालय में भेंट किया।

गरीबों को मिलेगा ठंड से राहत

शहर में इन दिनों तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे गरीब और बेघर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वागीश पाठक ने कंबल भेजकर एक नेक पहल की है, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सकेगी।

डीएम ने जताया आभार, जल्द होगा वितरण

कंबल प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने वागीश पाठक और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन जल्द ही इन कंबलों का वितरण उन लोगों तक पहुंचाएगा, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड से पीड़ित न रहे

कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे अधिकारी

इस दौरान कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। वागिश पाठक की यह पहल प्रेरणादायक रही है इसको देखकर अन्य समाजसेवियों और संगठनों को भी आगे आकर गरीबों की मदद करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here