होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में जंगली जानवर ने बच्चे और बुजुर्ग पर किया हमला, गांव...

बिल्सी में जंगली जानवर ने बच्चे और बुजुर्ग पर किया हमला, गांव में हड़कंप, ग्रामीणों में भेड़िए द्वारा हमले की आशंका,

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में किसी जंगली जानवर ने एक बच्चे और बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया है, ग्रामीण इसे भेड़िए द्वारा हमले करने का शक जता रहे हैं जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का दावा है कि एक जंगली जानवर, जिसे वे भेड़िया बता रहे हैं, ने पहले 10 वर्षीय देवता नामक बच्चे पर हमला किया और फिर उसके नाना दयानंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, देवता खेत की ओर जा रहा था जब अचानक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर उसके नाना दयानंद उसे बचाने दौड़े, लेकिन जानवर ने दयानंद पर ही हमला बोल दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगली जानवर को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घायल दयानंद को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गांववालों का दावा है कि यह हमला भेड़िए का था, जिसने गांव में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है, और गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here