होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती,...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, स्वच्छता और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

बिल्सी, 2 अक्टूबर 2024: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा ध्वजारोहण से हुई। तिरंगे को सलामी देते हुए सभी ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया।

चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी जवानों और किसानों के प्रेरणास्त्रोत थे उन्होंने सभी से बापू के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वछता केवल हमारे घरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमें अपने आस-पास के क्षेत्रों जैसे सड़कों, गलियों और पार्कों की सफाई के प्रति भी गंभीर होना होगा।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने भी गांधी और शास्त्री जी के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि हमें अपने देश को अधिक समृद्ध, सशक्त और विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जी ने हमें सत्य, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया और हमें अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here