होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई ...

बिल्सी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जी की जयंती

बिल्सी (बदायूं), 2 अक्टूबर 2024। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बिल्सी में महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन रानी ने ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत राम धुन से हुई, जिसके बाद प्रधानाचार्या ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष, देश सेवा और उनके जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह इन महान विभूतियों ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाकर देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके बाद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सभी छात्राओं को साफ-सफाई की शपथ दिलाई गई, जिसमें छात्राओं को अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को नशे से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here