होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: पिताजी की पुण्यतिथि पर उ. प्र. उ. व्या. प्र. मंडल के...

बिल्सी: पिताजी की पुण्यतिथि पर उ. प्र. उ. व्या. प्र. मंडल के नगर अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने अन्नपूर्णा रसोई में भोजन प्रसाद का आयोजन,

बिल्सी, 2 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने अपने पिताजी की 13वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्राद्ध के अवसर पर अन्नपूर्णा रसोई बिल्सी में भोजन प्रसाद की व्यवस्था की। इस आयोजन में उनके परिवार के सदस्य, मित्रगण, और अन्नपूर्णा रसोई समिति के मेंबरों का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर नवरतन वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, चंद्रशेखर वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, नीलकमल माहेश्वरी, दीपक चौहान, अक्कू सक्सेना, मीनू वार्ष्णेय, निधि वार्ष्णेय, बरसा वार्ष्णेय और पूर्ति वार्ष्णेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here