होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन महिला थाने का कार्य अंतिम चरण में, जल्द...

बिल्सी:कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन महिला थाने का कार्य अंतिम चरण में, जल्द होगा उद्घाटन

बिल्सी, 3 अक्टूबर: बिल्सी तहसील के कोतवाली परिसर में बन रहा महिला थाना अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वर्तमान में रंग-रोगन का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

जानकारी के अनुसार, जनपद बदायूं के प्रत्येक तहसील स्तर पर महिला थानों के लिए अलग भवन का निर्माण किया जा रहा है। इन महिला थानों में महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों के साथ-साथ महिला परामर्श केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।

महिला थाने में एक महिला थाना प्रभारी सहित विशेष स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि संभवतः इस माह के अंत तक महिला थाने का उद्घाटन प्रस्तावित है, जिसके बाद यह थाना कार्य करना प्रारंभ कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here