होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बालाजी सेवा समिति के पाँचवें वर्ष में प्रवेश करने पर मेहंदीपुर...

बिल्सी: बालाजी सेवा समिति के पाँचवें वर्ष में प्रवेश करने पर मेहंदीपुर बालाजी धाम में पहुंचकर चढ़ाया 56,

बिल्सी की श्री बालाजी सेवा समिति ने अपनी सेवा के पाँचवें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में एक बस 27 सितंबर को मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना की। समिति के सदस्यों ने आज सुबह मेहंदीपुर बालाजी धाम में पहुँचकर 56 भोग चढ़ाया। मंदिर की ओर से समिति के सदस्यों को सवा तीन किलो प्रसाद भेंट किया गया।

धर्मशाला में बालाजी सेवा समिति ने सभी सदस्यों को बालाजी महाराज का चित्र देकर सम्मानित किया और 56 भोग का प्रसाद वितरित किया। समिति ने बताया कि प्रत्येक माह एक बस बालाजी धाम के लिए जाती है, और पहली बस अगस्त 2019 में रवाना की गई थी। समिति में कुल 60 सदस्य हैं, जो बालाजी महाराज की सेवा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

इस यात्रा में समिति के प्रमुख सदस्यों में सुधीर सोमानी, अशोक महेश्वरी, चन्दसेन महेश्वरी, अमित वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, धनेन्द्र महेश्वरी, अमित महेश्वरी, सुनील महेश्वरी, अरुण ठाकुर, कुलदीप माथुर, कुलदीप वार्ष्णेय, निशिकांत महेश्वरी, रामकुमार महेश्वरी, सुरेश गुप्ता, लव वार्ष्णेय, अनुराग सोमानी, जितेन्द्र महेश्वरी, सूजल महेश्वरी, उमेश वार्ष्णेय, चन्दशेखर वार्ष्णेय, शरद जैन, तपन वार्ष्णेय, राकेश महेश्वरी, चिन्टू महेश्वरी, विकास सागर, लोकेश नागर, ताऊ पेस्ट्री, राजू महेश्वरी और तेज खासट आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here