होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पंजाबी समाज ने किया...

बदायूं में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पंजाबी समाज ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

बदायूं में पंजाबी समाज सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा आज शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस विशेष अवसर पर समिति के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उनकी वीरता और देशप्रेम को नमन किया।

समिति के अध्यक्ष अशोक नारंग ने इस मौके पर सभी को सरदार भगत सिंह के जन्मदिन की बधाई दी और कहा, “देश की आजादी के लिए अपनी जवानी में जान कुर्बान करने वाले शहीद को शत-शत नमन है।” उन्होंने भगत सिंह के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि भगत सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने चंद्रशेखर आजाद और अन्य साथियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष किया।

इस मौके पर समिति के महासचिव श्री राजेन्द्र अनेजा, कोषाध्यक्ष श्री ओम कोचर, स. गुरदीप सिंह धिंगड़ा, हरभजन सिंह, हरीश बजाज, मोनू मिनोचा, अनिल जटवानी, उमेश अरोड़ा, देवेंद्र धिंगड़ा, विशाल दीवान, तरुण आहूजा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here